मई 6, 2026 10:09 अपराह्न

printer

कैरेबियन देश सूरीनाम की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर कैरेबियन देशों की अपनी आधिकारिक यात्रा पर सूरीनाम पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने बताया कि उन्होंने सूरीनाम के विदेश मंत्री मेल्विन बौवा से मुलाकात की।

इस यात्रा के दौरान उन्होंने महात्मा गांधी और बाबा तथा माई स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की, जो सूरीनाम आने वाले पहले हिंदुस्तानियों के प्रतीक हैं।