अप्रैल 13, 2026 7:31 अपराह्न

printer

विदेश मंत्री जयशंकर ने सिंगापुर के विदेश मंत्री से बातचीत की

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन से बातचीत की। डॉ. जयशंकर ने बताया कि बातचीत पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और उसके प्रभावों पर केंद्रित थी। इस बीच डॉ. जयशंकर ने कुवैत के विदेश मंत्री शेख जर्राह जाबेर अल-अहमद अल-सबाह से भी टेलीफोन पर बातचीत की। उन्‍होंने बताया कि बातचीत क्षेत्रीय स्थिति और भारतीय समुदाय के कल्याण पर केंद्रित थी।