नवम्बर 1, 2026 2:16 अपराह्न

printer

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने रूस, पोलैंड और दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रियों के साथ बैठकें कीं

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कल अमरीका में अटलांटा में रूस, पोलैंड और दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रियों के साथ बैठकें कीं। ये बैठकें जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक के क्रम में हुईं। बैठक में यूक्रेन संघर्ष, पश्चिम एशिया की स्थिति, द्विपक्षीय संबंधो और बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की गई। 

विदेश मंत्री ने रूस के विदेश मंत्री सेर्गेई लावरोव के साथ यूक्रेन संघर्ष, खाड़ी की स्थिति और अन्य बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।

डाक्टर जयशंकर की पोलैंड के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की के साथ चर्चा में भारत-यूरोपीय संघ के संबंध और जी-20 के मुद्दे प्रमुख रहे। पोलैंड इस वर्ष जी-20 की बैठक में, एक पूर्ण भागीदार देश के रूप में शामिल हो रहा है। डॉ. जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून के साथ बैठक में द्विपक्षीय सहयोग और अन्य बहुपक्षीय मुद्दों पर विमर्श किया।

   

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला