विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर कल से रूस की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। यात्रा के दौरान श्री जयशंकर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग से जुड़ी 27वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।
डॉ. जयशंकर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात करेंगे साथ ही क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे।