विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज बुल्गारिया के सोफिया स्थित राष्ट्रीय ऐतिहासिक संग्रहालय का दौरा किया। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि उन्होंने हजारों वर्ष पुराने कलाकृतियों के महत्वपूर्ण संग्रह का अवलोकन किया। उन्होंने समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के विभिन्न पहलुओं को संरक्षित करने की जानकारी ली। डॉ जयशंकर सोफिया की यात्रा पर हैं जहां वे बुल्गारिया के विदेश मंत्री से मुलाकात करेंगे।
डॉ. जयशंकर कुल्टारंटा वार्ता में भाग लेने के लिए कल फिनलैंड रवाना होंगे। वार्ता का विषय है- परिवर्तनशील दुनिया: वैश्विक, क्षेत्रीय और स्थानीय परिदृष्य। इसके बाद डॉ जयशंकर फिनलैंड के विदेश मंत्री से भी मुलाकात करेंगे।