विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत डॉ. अब्दुलनासिर अलशाली से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने भारत-संयुक्त अरब अमीरात व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में राजदूत के प्रयासों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
News On AIR | जुलाई 1, 2026 5:40 अपराह्न
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यूएई के राजदूत डॉ. अब्दुलनासिर अलशाली से मुलाकात की