विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज नई दिल्ली में इस्माइली मुस्लिम समुदाय के 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने बताया कि उन्होंने आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क द्वारा सामाजिक विकास और विरासत संरक्षण में किए जा रहे प्रभावशाली कार्यों और भारत एवं विदेश में आगे की संभावनाओं पर चर्चा की।
News On AIR | सितम्बर 10, 2026 2:35 अपराह्न
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मुलाकात की