विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि बदलती विश्व व्यवस्था में अविकसित देशों की आकांक्षाओं को आकार देने वाला बहुपक्षवाद समय की जरूरत है। डॉ. जयशंकर ने 17 देशों से आए संयुक्त राष्ट्र स्थायी प्रतिनिधियों से बातचीत की। ये प्रतिनिधि अध्ययन भ्रमण पर भारत आए हैं। विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इन प्रतिनिधियों के साथ प्रौद्योगिकी, समुद्री सुरक्षा, शांति रक्षा, विकास साझेदारी और आपदा प्रबंधन को लेकर बातचीत हुई।
News On AIR | अगस्त 5, 2026 11:14 पूर्वाह्न
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने 17 देशों के संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधियों से बातचीत की