विदेश मंत्री डाक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर ने आज संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में राष्ट्रपति मोहम्मद बिन ज़ाएद अल नाहयान से मुलाक़ात की। उन्होंने पश्चिम एशिया संघर्ष के दौरान अमीरात में भारतीय समुदाय के हितों का ध्यान रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से आभार प्रकट किया। श्री जयशंकर ने दोनों देशों के व्यापक सामरिक संबंधों को मज़बूती प्रदान करने के लिए भी अमीरात के राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया।
News On AIR | अप्रैल 12, 2026 2:20 अपराह्न
विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन ज़ाएद अल नाहयान से की मुलाक़ात