रूस की राजधानी मॉस्को में एक इतालवी रेस्तरां में हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई है और 21 घायल हैं।
यह विस्फोट उस समय हुआ जब विस्फोटकों के साथ रेस्तरां में जाने का प्रयास कर रही एक महिला को सुरक्षा गार्ड ने रोका। विस्फोट में महिला, सुरक्षा गार्ड और एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई।