पूरे यूरोप में कल भी लू का प्रकोप जारी रहा और कई देशों में रिकार्ड तापमान दर्ज किया गया। महाद्वीप के 15 करोड़ से अधिक लोगों को 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान का सामना करना पड़ रहा है। जर्मनी में कल लगातार दूसरे दिन तापमान साढे 41 डिग्री सेल्सियस रहा। डेनमार्क में तापमान 37 डिग्री रहा जो अब तक के 36.4 डिग्री सेल्सियस के रिकार्ड से अधिक है। चेक गणराज्य में तापमान 40.8 डिग्री दर्ज किया गया। स्विटज़रलैंड में उत्तरी शहर बासेल में सबसे अधिक 39 डिग्री तापमान रहा।
विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने आगाह किया है कि लू का प्रकोप लंबे समय तक जारी रहने से लोगों के स्वास्थ्य, खेती-बाड़ी और पारितंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।