जून 7, 2026 1:59 अपराह्न

printer

पूर्वोत्तर राज्यों के साथ सहयोग मजबूत करने के लिए गुवाहाटी पहुंचेगा यूरोपीय संघ का प्रतिनिधिमंडल

यूरोपीय संघ का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल कल दो दिवसीय दौरे पर असम में गुवाहाटी पहुंचेगा। इसका उद्देश्य भारत के पूर्वोत्‍तर राज्यों के साथ सहयोग को मजबूत करना है। यूरोपीय संघ  की चर्चा उन क्षेत्रों पर केंद्रित होगी जिनमें यूरोप और पूर्वोत्‍तर के साझा हित हैं। इनमें नवीकरणीय और हरित ऊर्जा, सतत शहरी बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य सेवा और फार्मास्यूटिकल्स शामिल हैं।
 
प्रतिनिधिमंडल में यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के राजदूत और वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनका नेतृत्व भारत और भूटान में यूरोपीय संघ के राजदूत हरवे डेल्फिन करेंगे, साथ ही यूरोपीय व्यापार प्रतिनिधि भी होंगे। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से बातचीत करेगा। फेडरेशन ऑफ यूरोपियन बिजनेसेज इन इंडिया के नेतृत्व में एक व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी व्यापार और निवेश के अवसरों का पता लगाने के लिए राज्य के अधिकारियों से मुलाकात करेगा। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला