सितम्बर 29, 2026 9:31 अपराह्न

printer

पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे देश की जिम्मेदारी: पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे देश की जिम्मेदारी है। नई दिल्ली में चौथे इको वॉरियर अवॉर्ड्स और इको वॉरियर कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए उन्‍होंने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि जंगल केवल नक्शे पर दिखाई देने वाले हरित क्षेत्र नहीं हैं, बल्कि जल प्रणालियों को सहारा देने, जलवायु को संतुलित रखने, मिट्टी के संरक्षण और जैव विविधता तथा आजीविका को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

श्री यादव ने कहा कि आज वन अधिकारियों के सामने केवल जंगलों की सीमाओं की सुरक्षा की चुनौती नहीं है, बल्कि संरक्षण, विकास और लोगों की आकांक्षाओं के बीच संतुलन बनाते हुए पूरे क्षेत्र का प्रबंधन करना भी उनकी जिम्मेदारी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला