सितम्बर 5, 2026 12:08 अपराह्न

printer

पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सुरक्षित रखने के लिए गिद्धों के संरक्षण की ज़रूरत पर ज़ोर दिया

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने पर्यावरण के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए गिद्धों के संरक्षण की ज़रूरत पर ज़ोर दिया है। आज ‘अंतर्राष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस’ पर सोशल मीडिया पोस्ट में श्री यादव ने कहा कि गिद्ध प्रकृति की अपनी ‘क्लीनअप टीम’ हैं।

वे इकोसिस्टम को साफ़ रखने, बीमारियों को फैलने से रोकने और पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार गिद्धों के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठा रही है ताकि ये महत्वपूर्ण पक्षी एक बार फिर देश के आसमान में उड़ सकें। केंद्रीय मंत्री ने नागरिकों से यह भी अपील की कि वे गिद्धों की सुरक्षा, उनके आवासों को बहाल करने और इकोसिस्टम के नाज़ुक संतुलन को बनाए रखने का संकल्प फिर से लें।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला