जुलाई 26, 2026 8:44 अपराह्न

printer

57वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए प्रविष्टियाँ आधिकारिक तौर पर खोली गई

राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) ने 20 से 28 नवंबर तक गोवा में आयोजित होने वाले 57वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के लिए प्रविष्टियाँ आधिकारिक तौर पर खोल दी हैं। एशिया का सबसे पुराने फिल्म महोत्सव, इफ्फी में प्रमुख इंडियन पैनोरमा सेक्शन होगा, जिसमें 25 फीचर और 20 नॉन-फीचर फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा, नवोदित निर्देशकों और डिजिटल वेब सीरीज के लिए पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

आईसीएफटी- यूनेस्को गांधी मेडल सहित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए वैश्विक प्रविष्टियाँ भी खुली हैं। भारतीय श्रेणियों के लिए प्रविष्टियाँ अगस्त के मध्य में बंद हो जाएंगी, जबकि फिल्मफ्रीवे के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय प्रविष्टियाँ 31 अगस्त तक जमा की जा सकती हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला