रेल मंत्रालय ने बताया है कि नई दिल्ली स्टेशन को छोड़कर उत्तरी रेलवे के नई दिल्ली-मुंबई खंड का पूरा हिस्सा कवच प्रणाली के अंतर्गत आ चुका है। यह उपलब्धि कल उत्तर रेलवे के दिल्ली-पलवल मार्ग के नई दिल्ली जंक्शन केबिन खंड से कवच 4.0 के सफल संचालन के साथ हासिल हुई।
कवच प्रणाली में 21.6 किलोमीटर लंबा खंड और 86 किलोमीटर लंबी पटरी शामिल है। तुगलकाबाद, ओखला, हजरत निजामुद्दीन और तिलक ब्रिज स्टेशनों पर ट्रेन टक्कर निवारण प्रणाली स्थापित की गई है। ट्रेनों की सटीक लोकेशन के लिए 1200 से अधिक आर.एफ.आई.डी. टैग लगाए गए हैं।