पुरुषों के क्रिकेट में, इंग्लैंड ने कल रात लंदन के लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे मैच में भारत को 27 रनों से हराया और 3 मैचों की श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की। बेन डकेट के करियर के सर्वश्रेष्ठ 142 रनों और जैकब बेथेल के 91 रनों की बदौलत बने 388 रनों के विशाल लक्ष्य के जवाब में रोहित शर्मा के शानदार 138 रनों, शुभमन गिल के 77 और विराट कोहली के 74 रनों के बावजूद भारत 7 विकेट पर 360 रन ही बना सका।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए, इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 3 विकेट खोकर 387 रन बनाए। लक्ष्य के जवाब में मेहमान टीम 50 ओवरों में 7 विकेट पर 360 रन ही बना सकी। जैकब बेथेल को ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ और जो रूट को ‘प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़’ चुना गया।
मेहमान टीम ने साउथेम्प्टन के रोज़ बाउल में श्रृंखला का पहला मैच जीता था। मेज़बान टीम ने कार्डिफ़ में वापसी करते हुए श्रृंखला बराबर कर ली।