जून 3, 2026 8:04 पूर्वाह्न

printer

इंग्लैंड ने भारत को 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की

महिला क्रिकेट में इंग्लैंड ने कल रात टॉनटन में खेले गए तीसरे और अंतिम ट्वेंटी-ट्वेंटी अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से अपने नाम कर ली। एलिस कैप्सी को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए थे। जवाब में, इंग्लैंड ने 18 ओवर तीन गेंद में 4 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाकर मैच जीत लिया।