पंजाब में राज्य सरकार के कर्मचारियों ने लंबित मांगों पर ध्यान नहीं दिए जाने के विरोध में दो दिन के सामूहिक अवकाश पर जाने का फैसला किया है। कर्मचारी राज्यभर में उपायुक्त कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। पंजाब में बस परिवहन सेवाओं से जुड़ी संस्था पनबस-पीआरटीसी संविदा कर्मचारी संघ ने भी कर्मचारी यूनियन की संयुक्त कार्रवाई समिति का समर्थन किया है। यह हड़ताल सेवा संबंधी और वित्तीय मांगों को लेकर कई दौर के प्रदर्शनों के बाद की जा रही है। इन मांगों में महंगाई भत्ते के लंबित 18 प्रतिशत बकाये का भुगतान भी शामिल है।
पनबस संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव शमशेर सिंह ने कहा कि सरकार ने पहले आश्वासन देने के बावजूद संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की संघ की मांग अब तक पूरी नहीं की है