इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित लोहुम का दौरा किया। यह महत्वपूर्ण खनिजों और उन्नत सामग्रियों का उत्पादन करती है।
संवाददाताओं से बातचीत में श्री वैष्णव ने कहा कि लिथियम बैटरी और स्थायी चुंबक कई आधुनिक तकनीकों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना है कि इनका निर्माण भारत में ही किया जाए और इनकी तकनीक का विकास स्वदेशी स्तर पर हो। उन्होंने कहा कि इसी परिकल्पना के अनुरूप, लोहुम नामक एक युवा स्टार्टअप ने सफलतापूर्वक एक जटिल तकनीक विकसित की है।
News On AIR | मई 30, 2026 3:35 अपराह्न | Ashwini Vaishnav
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ग्रेटर नोएडा स्थित लोहुम का दौरा किया