अप्रैल 22, 2026 6:10 अपराह्न

printer

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चुनावों के दौरान निर्वाचन आयोग ने 1000 करोड़ रुपये से अधिक जब्त किए

निर्वाचन आयोग ने तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों और उपचुनावों के दौरान एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि जब्‍त की है। आयोग ने बताया कि इस वर्ष फरवरी में चुनाव ज़ब्ती प्रबंधन प्रणाली के सक्रिय होने के बाद से पश्चिम बंगाल में नकदी, शराब, नशीली दवाओं, कीमती धातुओं और मुफ्त उपहारों सहित 472 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ज़ब्त की गई है। तमिलनाडु में 599 करोड़ रुपये से अधिक जब्‍त किए गए है। आयोग ने कहा कि आदर्श आचार संहिता को कड़ाई से लागू करने को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से त्वरित कार्रवाई और औचक निरीक्षण के लिए दोनों राज्यों में पांच हजार से अधिक उडन दस्‍ता और 5300 से अधिक निगरानी टीमें तैनात की गई हैं।
 
आयोग ने अधिकारियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और प्रलोभन-मुक्त चुनाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। प्रवर्तन गतिविधियों से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए जिला शिकायत समितियां भी गठित की गई हैं।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला