निर्वाचन आयोग ने सोशल मीडिया पर उन दावों को खारिज कर दिया है जिनमें 2024 के लोकसभा चुनावों और उसी वर्ष हुए विधानसभा चुनावों में डाले और गिने गए मतों में विसंगतियों का जिक्र किया गया था। आयोग ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट के जरिए कहा कि इन दावों में दिए गए तथ्य सही नहीं हैं।
आयोग ने स्पष्ट किया कि चुनाव से संबंधित सभी आंकड़े उसकी अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सांख्यिकीय रिपोर्टों और इंडेक्स कार्ड में साझा किए गए हैं। इन रिपोर्टों में मतदाताओं की संख्या, ईवीएम के जरिए पड़े वोट और डाक मतपत्रों से प्राप्त मतों का पूरा विवरण दिया गया है।