मई 28, 2026 9:12 अपराह्न

printer

देशभर में ईद-उल-अज़हा धार्मिक उत्साह के साथ मनाई गई

देशभर में आज ईद-उल-अज़हा धार्मिक उत्साह के साथ मनाई गई। ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह ईद की नमाज अदा की गई। बाद में लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। दिल्ली में मुख्य नमाज जामा मस्जिद, फतेहपुरी मस्जिद और शाही ईदगाह में अदा की गई।

ईद-उल-अज़हा पैगंबर हजरत इब्राहिम द्वारा अपने इकलौते बेटे की कुर्बानी देने की याद में मनाया जाता है। देश के अन्य हिस्सों से भी ईद की नमाज अदा की गई। इस अवसर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।