सितम्बर 25, 2026 4:43 अपराह्न | Education Minister

printer

शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने युवा नवोन्मेषकों से जनसमस्याओं के व्यावहारिक समाधान तलाशने का किया आह्वान

शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने युवा नवोन्मेषकों से आम लोगों की समस्याओं को पहचान कर, नवाचार के माध्‍यम से व्यावहारिक समाधान तलाशने का आह्वान किया है।

    श्री जोशी ने आज बेंगलुरु में भारतीय विज्ञान संस्थान में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के दक्षिण क्षेत्र का शुभारंभ किया। उन्‍होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य लोगों के दैनिक जीवन को बेहतर बनाने वाली समस्याओं की पहचान कर उनके अभिनव समाधान तैयार करना है। इसमें स्कूली विद्यार्थियों, आई.टी.आई प्रशिक्षुओं, पॉलिटेक्निक विद्यार्थियों तथा कॉलेज और विश्वविद्यालयों के छात्र शामिल हैं।

    श्री जोशी ने स्टार्टअप और उद्योग जगत से युवा नवोन्मेषकों का मार्गदर्शन करने और उनके विचारों को व्यावहारिक समाधान में बदलने में सहयोग देने का भी आग्रह किया।