मई 20, 2026 7:00 अपराह्न

printer

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आगामी नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के सुरक्षित और सुचारू संचालन की आवश्यकता पर बल दिया

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आगामी नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के सुरक्षित, निष्पक्ष और सुचारू संचालन  के लिए कड़ी निगरानी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता पर बल दिया है। श्री प्रधान ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में यह बात कही।

बैठक के दौरान, गुमनाम ऑनलाइन समूहों के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित गलत सूचनाओं के बढ़ते प्रसार पर चिंता व्यक्त की गई। श्री प्रधान ने ऐसे नेटवर्क पर कार्रवाई के निर्देश दिए जिसमें फर्जी सूचना फैलाने वाले चैनलों की सक्रिय पहचान, अवरोधन और उन्हें बंद करना शामिल है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को शिक्षा मंत्रालय, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम करना चाहिए ताकि गलत सूचनाओं पर तेजी से अंकुश लगाया जा सके और परीक्षा प्रणाली की अखंडता की रक्षा की जा सके।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला