प्रवर्तन निदेशालय मुंद्रा बंदरगाह से 3000 किलोग्राम मादक पदार्थ आयात मामले से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्ली के पांच स्थानों पर तलाश अभियान चला रहा है। निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि ये तलाशी हरप्रीत सिंह तलवार, शमशुदुरुन और उनके सहयोगियों से जुड़े परिसरों पर की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थ से प्राप्त धन का कथित तौर पर दिल्ली के नाइट क्लबों में निवेश किया गया था।
हरप्रीत सिंह तलवार को इससे पहले राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने इसी मामले में गिरफ्तार किया था और हाल ही में उसे जमानत पर रिहा किया गया है। जांच जारी है।