जून 2, 2026 2:21 अपराह्न

printer

ईडी का देश के विभिन्न राज्यों में 20 स्थानों पर तलाशी अभियान जारी

प्रवर्तन निदेशालय- ईडी मुंबई, सूरत, अंकलेश्वर और राजकोट में 20 स्थानों पर तलाशी अभियान चला रहा है। निदेशालय ने सलीम इस्माइल डोला और उसके सहयोगियों द्वारा संचालित एक अंतरराष्ट्रीय संगठित मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ यह कार्रवाई की है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम- पी.एम.एल.ए. 2002 के प्रावधानों के तहत की जा रही है। निदेशालय के अनुसार, जांच में एक संगठित अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क का पता चला है, जो रासायनिक पदार्थों की खरीद, मेफेड्रोन के निर्माण, मादक पदार्थों के अंतरराज्यीय परिवहन और वितरण, मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी, हवाला चैनलों के माध्यम से अपराध की आय का संग्रह और उसे छिपाना, और सहयोगियों और अन्य व्यक्तियों के नाम पर चल और अचल संपत्तियों के अधिग्रहण में लिप्त है।
 
अधिनियम के तहत यह जांच सलीम डोला और अन्य के खिलाफ मुंबई में मादक पदार्थों और मनोरोगी पदार्थों की अवैध तस्करी से संबंधित अपराधों के लिए दर्ज कई एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी। सरकार ने पिछले महीने सलीम डोला को तुर्की से प्रत्यर्पित किया था। वह दाऊद का करीबी सहयोगी है और ड्रग्स के एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का संचालन करता था।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला