मई 14, 2026 1:35 अपराह्न

printer

फेमा के अंतर्गत जाएग्रेड टेक्नोलॉजिस और अन्य परिसरों पर ईडी की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के अंतर्गत जाएग्रेड टेक्नोलॉजिस प्राइवेट लिमिटेड और अन्‍य से जुड़ी जांच के मामले में 14 व्‍यक्तियों और कंपनियों के परिसरों पर छापेमारी कर रहा है। एक बयान में निदेशालय ने कहा है कि जाएग्रेड टेक्नोलॉजिस कंपनी ऑनलाइन गेमिंग गतिविधियों के लिए भुगतान एग्रीगेटरों के जरिये लोगों से पैसा इकट्ठा कर रही थी। निदेशालय ने बताया कि पैसों को कथित तौर पर हेप्‍पी इज़ीगो सहित विभिन्‍न कंपनियों के माध्‍यम से  और बाद में वॉलेट रिचार्ज तथा एयरलांइस संबंधी लेनदेन के बहाने विदेशों में पहुंचाया गया। यह फेमा अधिनियम के प्रावधानों का उल्‍लंघन है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला