नवम्बर 3, 2026 1:49 अपराह्न

printer

आतंकी वित्त पोषण मामले में श्रीनगर में चार स्थानों पर ईडी का तलाशी अभियान

प्रवर्तन निदेशालय आतंकी वित्तपोषण से जुड़े एक मामले में श्रीनगर में चार स्‍थानों पर तलाशी अभियान चला रहा है। यह मामला उमर आदिल डार और उसके सहयोगियों से जुड़ा है। अधिकारियों के अनुसार उमर आदिल डार पर आरोप है कि वे प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के ओवर ग्राउंड वर्कर के रूप में काम कर रहा था और संगठन से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय था।

तलाशी अभियान का उद्देश्य अपराध से अर्जित धन का पता लगाना, आर्थिक नेटवर्क और धन मुहैया कराने के रास्तों की पहचान करना तथा सीमा पार बैठे हैंडलरों से उसके संबंधों की जांच करना है।

निदेशालय के अनुसार, उमर आदिल डार और उसके सहयोगियों को पहले बड़ी मात्रा में नकदी और प्रतिबंधित संगठन से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री के साथ पकड़ा गया था। जांच में यह भी सामने आया है कि डार जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी और भारत विरोधी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के मामले में करीब चार वर्ष जेल में रह चुका है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला