प्रवर्तन निदेशालय ने उर्दू दैनिक अखबार-ए-मशरिक और उसके निदेशक तथा तृणमूल कांग्रेस के सांसद नदिमुल हक से जुड़े एक मामले में कोलकाता, दिल्ली और रांची की सात इमारतों में छापेमारी की है। प्रवर्तन निदेशालय ने बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर एक प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट दर्ज की है। जांच एजेंसी ने बताया कि यह मामला सांप्रदायिक सद्भाव को कथित तौर पर बढ़ावा देने संबंधी सामग्री के प्रसार और प्रकाशन के आरोपों से जुड़ा है। प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि यह मामला अवैध लेनदेन, बिना हिसाब के नकदी लेनदेन और संदिग्ध स्रोतों से प्राप्त धन के आरोपों से भी जुड़ा है।
News On AIR | सितम्बर 7, 2026 2:04 अपराह्न
ईडी ने अखबार-ए-मशरिक से जुड़े सात ठिकानों पर छापेमारी की