प्रवर्तन निदेशालय-ईडी की शिकायत पर एक अमरीकी संगठन और छह अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि विदेशी डेबिट कार्डों के जरिए भारत में अवैध रूप से विदेशी धन का इस्तेमाल किया गया।
बेंगलुरु के कोथनूर थाने में इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। ईडी के अनुसार, जांच में पता चला है कि नवंबर 2025 से अप्रैल 2026 के बीच करीब 92 करोड़ 55 लाख रुपये का इस्तेमाल नियमों का उल्लंघन करते हुए किया गया। एजेंसी का कहना है कि यह धन विदेशी डेबिट कार्डों के माध्यम से निकाला गया और विभिन्न स्थानों पर खर्च किया गया।