इक्वाडोर की विदेश मंत्री गैब्रिएला सोमरफेल्ड रोसेरो तीन दिवसीय भारत यात्रा पर आज सुबह नई दिल्ली पहुंचीं। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उनकी यह यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करेगी।
अपनी भारत यात्रा के दौरान वे विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगी। उसके बाद श्रीमती गैब्रीला राजघाट में गांधी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। उनका केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल तथा विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गरीटा से भी मुलाकात का कार्यक्रम है।