सितम्बर 30, 2026 7:13 पूर्वाह्न | oung electors

printer

दिल्ली में एसआईआर के तहत युवा मतदाताओं के लिए विशेष शिविर आयोजित

निर्वाचन आयोग ने युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के उद्देश्य से दिल्ली के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विशेष नामांकन शिविर आयोजित किए हैं। कल बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने इन शिविरों में पहुंचकर विशेष गहन पुनरीक्षण – एस.आई.आर. के बारे में जानकारी ली और मतदाता फॉर्म प्राप्त किए या जमा किए। ये शिविर आज भी जारी रहेंगे।

`    निर्वाचन आयोग ने बताया कि इन शिविरों में मौजूद अधिकारी – बी.एल.ओ. विद्यार्थियों को फॉर्म भरने में मदद कर रहे हैं, भरे हुए फॉर्म जमा कर रहे हैं और एस.आई.आर. से जुड़े सवालों का समाधान भी कर रहे हैं। विशेष शिविरों का अगला दौर अगले महीने की 7 और 8 तारीख को आयोजित किया जाएगा।

    निर्वाचन आयोग ने सभी युवा मतदाताओं से, मतदाता सूची में अपने नाम दर्ज कराने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है। सभी श्रेणी के मतदाताओं के नाम दर्ज कराने के लिए अगले महीने की 4 और 11 तारीख को सभी मतदान केंद्रों पर भी विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

    आयोग ने कहा है कि इस वर्ष 1 अक्तूबर या उससे पहले 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नए आवेदकों को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 में आवेदन करना चाहिए।

    निर्वाचन आयोग ने बताया कि दिल्ली में अब तक चार लाख से अधिक सुनवाई की जा चुकी हैं। आयोग ने यह भी कहा कि जिन मतदाताओं को बिना मिलान वाले या तार्किक विसंगतियों से संबंधित नोटिस मिले हैं, उन्हें बी.एल.ओ. की ओर से सहायता दी जाएगी। बी.एल.ओ. इन मतदाताओं के घर जाकर दस्तावेज एकत्र करेंगे।

    निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में मतदाता सूचियों के चल रहे एसआईआर के कार्यक्रम में संशोधन किया है। दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि अगले महीने की 30 तारीख तक जारी रहेगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची इस वर्ष 4 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला