जून 6, 2026 1:28 अपराह्न

printer

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने स्लोवेनिया के विदेश मंत्री टोन काजर को पदभार संभालने पर शुभकामनाएं दीं

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज स्लोवेनिया के नव नियुक्त विदेश मंत्री टोन काजर को बधाई दी और उनके साथ मिलकर काम करने की इच्छा व्यक्त की। 30 वर्षों से अधिक के अनुभव वाले पूर्व राजनयिक टोन काजर ने स्लोवेनिया में प्रधानमंत्री जेनेज़ जान्शा के नेतृत्व वाली नवगठित दक्षिणपंथी गठबंधन सरकार में आधिकारिक तौर पर शपथ ली।
 
इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भी जेनेज़ जान्शा को स्लोवेनिया के प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने की तत्परता व्यक्त की।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला