जून 7, 2026 2:27 अपराह्न

printer

भारत-इंडोनेशिया संयुक्त आयोग की बैठक नई दिल्ली में जारी

नई दिल्ली में भारत-इंडोनेशिया संयुक्त आयोग की बैठक चल रही है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगिओनो बैठक की सह-अध्यक्षता कर रहे हैं। डॉ. जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के बीच संयुक्त आयोग की बैठक चार साल के अंतराल के बाद हो रही है और यह मानना होगा कि इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने पिछले वर्ष द्विपक्षीय संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे करने का उत्‍सव मनाया है। डॉ. जयशंकर ने कहा कि वे राजनीतिक, रक्षा, सुरक्षा, समुद्री, व्यापार और निवेश, स्वास्थ्य, फार्मास्यूटिकल्स, खाद्य सुरक्षा, पर्यटन, शिक्षा और सांस्कृतिक सहयोग सहित द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं पर गहन चर्चा के लिए उत्सुक हैं।
 
भारत-इंडोनेशिया संयुक्त आयोग की 8वीं बैठक में दोनों देशों के बीच मजबूत व्यापक रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की जाएगी और द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला