अप्रैल 9, 2026 9:22 अपराह्न | 9th Indian Ocean Conference

printer

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर नौवें हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लेने मॉरीशस के पोर्ट लुइस पहुंचे

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज कहा कि भारत और मॉरीशस साझेदारी से महज एक साल में उल्लेखनीय और ठोस प्रगति दिखी है। मॉरीशस में मीडिया से बातचीत में डॉ. जयशंकर ने बताया कि पिछले साल मार्च में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मॉरीशस यात्रा के दौरान दोनों सरकारों ने द्विपक्षीय संबंधों को उन्नत रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाने पर सहमति जताई थी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय इतिहास और आपसी विश्वास के अटूट बंधन का सशक्त प्रमाण है, जिसने दोनों देशों के लोगों को लंबे समय से एकजुट रखा है। उन्होंने कहा कि यह उन्नति व्यापक प्राथमिकताओं पर सहयोग के बढ़ते दायरे और गहनता को भी दर्शाती है, जो दोनों देशों की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर आज सुबह मॉरीशस के पोर्ट लुइस पहुंचे, जहां वे नौवें हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लेंगे। डॉ० जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा कि वे भारत और मॉरीशस के बीच उन्नत रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए सार्थक बैठकों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।