अंतरराष्ट्रीय नशारोधी दिवस के अवसर पर आंध्र प्रदेश सरकार के ईगल यानी एलीट एंटी-नारकोटिक्स ग्रुप फॉर लॉ एनफोर्समेंट ने आज अमरावती स्थित वी.आई.टी विश्वविद्यालय में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में राज्य की गृह और आपदा प्रबंधन मंत्री वी. अनिता ने युवाओं को नशे के खतरों से बचाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नशे की लत समाज और देश के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। इससे युवाओं का स्वास्थ्य, प्रतिभा और उनके सपने प्रभावित होते हैं।
मंत्री ने आंध्र प्रदेश में “जीरो गांजा खेती” की उपलब्धि का उल्लेख करते हुए राज्य पुलिस और ईगल टीम के प्रयासों की सराहना की।