अक्टूबर 23, 2026 6:40 अपराह्न

printer

16 अक्टूबर को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5 अरब अमेरिकी डॉलर घटकर 721 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया

16 अक्टूबर को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5 अरब अमेरिकी डॉलर घटकर 721 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया। भारतीय रिज़र्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, इस सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 5 दशमलव 7 अरब अमेरिकी डॉलर घटकर 591 दशमलव 8 अरब अमेरिकी डॉलर रह गईं। इसके विपरीत, स्वर्ण भंडार 706 मिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 105 दशमलव 8 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। विशेष आहरण अधिकार 30 मिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 18 दशमलव 5 अरब अमेरिकी डॉलर हो गए। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास देश की रिज़र्व स्थिति 11 मिलियन डॉलर बढ़कर 4 दशमलव 79 अरब अमेरिकी डॉलर हो गई