फ्रांस के एवियां में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। उन्होंने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात कर व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा और प्रौद्योगिकी समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल–सीसी, जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे–म्युंग से भी मुलाकात की। उन्होंने इन देशों के साथ संबंधों को और मजबूत बनाने तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।