इंडोनेशिया के उत्तरी मलुकु प्रांत में स्थित डुकोनो ज्वालामुखी आज फट गया, जिससे इसकी चोटी से 5,000 मीटर ऊपर तक राख फैल गई। देश के ज्वालामुखी विज्ञान और भूवैज्ञानिक आपदा निवारण केंद्र ने बताया कि एक सौ 87 मीटर ऊंचे इस ज्वालामुखी पर फिलहाल दूसरे सबसे उच्च स्तर का अलर्ट जारी किया गया है।
अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों और पर्यटकों से इसके 4 किलोमीटर के दायरे में किसी भी गतिविधि से बचने और श्वसन संबंधी जोखिम को कम करने के लिए फेस मास्क पहनने का आग्रह किया है। इस महीने की शुरुआत में देश में माउंट डुकोनो के फटने से 3 लोगों की मौत हो गई थी।