राजस्व खुफिया निदेशालय (डी.आर.आई.) ने देशभर में सोने की तस्करी के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। निदेशालय ने 6 किलो 600 ग्राम से अधिक विदेशी सोना जब्त किया है। इसकी कीमत करीब दस करोड़ रुपये है।
वित्त मंत्रालय ने बातया है कि यह गिरोह कूरियर नेटवर्क के जरिए काम करता था। पिछले 9 महीनों में इस नेटवर्क के जरिए 318 किलोग्राम तस्करी का सोना लाया गया, जिसकी कीमत 475 करोड़ रुपये है।
मामले में गिरोह के एक मुख्य षडयंत्रकर्ता सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है।