रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डी.आर.डी.ओ 15 से 18 अप्रैल तक बिहार के मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में प्रदर्शनी का आयोजन करेगा। इसमें डी.आर.डी.ओ के अत्याधुनिक तकनीकों और उन्नत प्रणालियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि डीआरडीओ आकाश से वायु में भेदने वाली मिसाइल, ब्रह्मोस मिसाइल, पृथ्वी मिसाइल, कावेरी इंजन का रैपिड प्रोटोटाइप मॉडल, बैलिस्टिक हेलमेट और कई अन्य रक्षा उत्पादों के विस्तृत मॉडल और उत्पादों का प्रदर्शन करेगा।इस प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों, विशेषकर युवाओं को प्रेरित करना है।