मई 20, 2026 2:32 अपराह्न

printer

डीआरडीओ ने यू एल पी जी एम वी-3 का सफल परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने इसे महत्‍वपूर्ण उपलब्धि बताया

देश ने आत्मनिर्भर भारत पहल के अंतर्गत स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मज़बूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने अनमैन्ड एरियल व्हीकल लॉन्च्ड प्रिसिजन गाइडेड मिसाइल – यूएलपीजीएम-वी3 के अंतिम विकास परीक्षण को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह देश के रक्षा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यू.एल.पी.जी.एम.- वी-3 मिसाइल के सफल विकास परीक्षणों के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, रक्षा सह उत्पादन भागीदारों और उद्योग जगत की सराहना की। उन्होंने टैंक रोधी भूमिका के लिए हवा से जमीन मोड और ड्रोन, हेलीकॉप्टर तथा अन्य हवाई लक्ष्यों के लिए हवा से हवा मोड में इसकी प्रभावशीलता के बारे में जानाकारी दी। श्री सिंह ने इसे रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक रणनीतिक उपलब्धि बताया।