जून 22, 2026 9:27 अपराह्न

printer

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आईएएस ई-सिविल सूची 2026 का लोकार्पण किया

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में आईएएस ई-सिविल सूची 2026 का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि डिजिटल मंच प्रशासनिक योजना, प्रतिभा पहचान और मानव संसाधनों के प्रभावी उपयोग का एक महत्वपूर्ण साधन बन गया है। डॉ. सिंह ने कहा कि मुद्रित प्रकाशनों से डिजिटल प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ना डिजिटल इंडिया के विजन के अनुरूप है और यह सार्वजनिक प्रशासन के आधुनिकीकरण की दिशा में सरकार के प्रयासों को दर्शाता है।

मंत्रालय के अनुसार आईएएस ई-सिविल सूची 2026, सिविल सूची का 71वां संस्करण है और पीडीएफ ई-बुक के रूप में जारी किया गया छठा संस्करण है।

इस ई-सिविल सूची में आईएएस अधिकारियों के बैच, कैडर, वर्तमान पदस्थापना, वेतन स्तर, शैक्षणिक योग्यता और सेवानिवृत्ति की तिथि सहित विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। इसमें कैडरवार अधिकारियों की संख्या, अगले पांच वर्षों में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों का विवरण तथा वर्ष 1969 से सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से नियुक्त आईएएस अधिकारियों की जानकारी भी शामिल है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला