सितम्बर 15, 2026 12:33 अपराह्न

printer

आज दूरदर्शन मना रहा है अपना 67वां स्थापना दिवस

भारत का राष्ट्रीय लोक सेवा प्रसारक, दूरदर्शन आज अपना 67वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस लोक सेवा प्रसारक की शुरुआत 1959 में ऑल इंडिया रेडियो के अन्‍तर्गत एक प्रायोगिक टेलीविजन सेवा के तौर पर हुई थी। पिछले कुछ वर्षो के दौरान जन-जन तक जानकारी फैलाने, संस्कृति को सुदृढ करने और राष्ट्रीय एकता के लिए यह एक महत्‍वपूर्ण मंच बन गया है। दूरदर्शन अपनी कई बेहतरीन सेवाओं जैसे सैटेलाइट और डायरेक्ट-टू-होम सर्विस के ज़रिए शत प्रतिशत आबादी तक पहुँचने वाला माध्‍यम है।