जून 14, 2026 2:15 अपराह्न

printer

अमरीका और ईरान के बीच शांति समझौते पर आज हस्ताक्षर, संबंधों में सुधार की संभावना

अमरीका राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ जारी विवाद को समाप्त करने के लिए एक समझौते पर आज हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद होर्मुज़ जलडमरूमध्य सभी देशों के लिए खुला रहेगा।
 
राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह समझौता दोनों देशों के संबंधों को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। उन्होंने दावा किया कि ईरान अब परमाणु हथियार नहीं चाहता।
 
हालांकि, ईरान ने आज समझौते पर हस्ताक्षर होने की खबरों की पुष्टि नहीं की है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाक़ाई ने कहा कि अगर कोई समझौता होता भी है, तो वह आगे की बातचीत के लिए केवल एक प्रारंभिक ढांचा होगा।
 
इस बीच, ईरान के कई शहरों में लोगों ने अमरीका के साथ प्रस्तावित शांति समझौते के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बातचीत के दौरान ईरान की ओर से जरूरत से ज्यादा रियायतें दी जा रही हैं।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला