सितम्बर 21, 2026 6:05 अपराह्न

printer

घरेलू शेयर बाजार: प्रमुख सूचकांक तेजी के साथ हुए बंद

घरेलू शेयर बाजार में आज खरीदारी तेज रही और प्रमुख सूचकांक लाभ के साथ बंद हुए। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स 564 अंक यानी 0.8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74 हजार 859 पर बंद हुआ।

नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 68 अंक यानी 0.3 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23 हजार 414 पर बंद हुआ।