घरेलू शेयर बाजार के सूचकांक आज मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 70 अंक नीचे आकर 76,766 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 11 अंक फिसलकर 23,985 पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के विस्तृत बाजार में आज मिला-जुला रुख देखने को मिला। मिडकैप सूचकांक में लगभग 0.1 प्रतिशत की बढ़त हुई, जबकि स्मॉलकैप में 0.2 प्रतिशत की कमी आई।
इससे पहले, एशियाई बाज़ारों से मिले कमज़ोर संकेतों के कारण बाज़ार सपाट स्तर पर खुले। दोनों प्रमुख सूचकांकों में उतार-चढ़ाव होता रहा और अंतर्दिवसीय सत्र के दौरान वे एक सीमित दायरे में कारोबार करते रहे।
सेंसेक्स में शामिल 30 में से 17 कंपनियों में बढ़त दर्ज की गई। सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली कंपनियों में, टीसीएस लगभग 4.5 प्रतिशत ऊपर आ गया, एटरनल के शेयर 4 प्रतिशत चढ़ गए और टेक महिंद्रा में लगभग 3.9 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई।
दूसरी ओर, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर लगभग 7 प्रतिशत लुढ़क गए है, बीईएल में 4.4 प्रतिशत की गिरावट आई और एनटीपीसी के शेयर लगभग 2 प्रतिशत नीचे आ गए।