जून 12, 2026 5:15 अपराह्न

printer

घरेलू शेयर सूचकांक दो प्रतिशत की मजबूत बढ़त से बंद हुए

घरेलू शेयर सूचकांक आज दो प्रतिशत की मजबूत बढ़त से बंद हुए। पश्चिम एशिया में संकट के हल होने की उम्‍मीदों से बाजार में उत्‍साह रहा। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्‍स दो दशमलव तीन प्रतिशत की बढ़त से एक हजार 695 अंक के उछाल से 75 हजार 528 के स्‍तर पर बंद हुआ। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी दो प्रतिशत की तेजी से 461 अंक बढ़कर 23 हजार 623 के स्‍तर पर रहा। एनएसई मिडकैप सूचकांक में दो दशमलव चार प्रतिशत और स्‍मॉलकैप सूचकांक में दो दशमलव आठ प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। शुरूआती कारोबार में शेयर बाजार में हुई बढत कारोबार के अंतिम आधे घंटे में बडी गिरावट में बद गई। 
 
सेंसेक्‍स पैक की तीस में से 26 कंपनियों के शेयरों में आज गिरावट दर्ज हुई। नुकसान वाले प्रमुख शेयरों में पावर ग्रिड साढे तीन प्रतिशत, इंडिगो तीन दशमलव तीन प्रतिशत और एनटीपीसी दो दशमलव नौ प्रतिशत की गिरावट से बंद हुए। हालांकि टेक महिन्‍द्रा लगभग दो प्रतिशत, एचसीएल टेक एक दशमलव छह प्रतिशत, लार्सन एंड टूब्रो शून्‍य दशमलव आठ प्रतिशत की बढत बनाने में कामियाब रहे। इनफोसिस भी ममूली बढत के साथ बंद हुआ।