प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में वहां के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको से बातचीत कर रहे हैं। दोनों नेताओं ने ब्रातिस्लावा कैसल में द्विपक्षीय वार्ता की। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी को श्री रॉबर्ट फिको की उपस्थिति में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह यात्रा भारत-स्लोवाकिया संबंधों को गहरा करने और दोनों देशों के बीच सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर प्रदान करती है।
वर्ष 1993 में स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद से किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है। यह यात्रा व्यापार, निवेश और ऑटोमोबाइल एवं रेलवे विनिर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्लोवाकिया के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।
ब्रातिस्लावा पहुंचने पर श्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें पारंपरिक स्लोवाक आतिथ्य सत्कार प्रदान किया गया।